मां जैसी छाया नहीं, अर्थी को कंधा देते वक्त याद आए बचपन के पल; रो पड़े CM योगी
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- सीएम योगी ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान उनके मन में बचपन में मां के साथ बिताए पलों की याद उमड़-घुमड़ रही थी और आंखों से बार-बार आंसू छलक रहे थे। मां की अंतिम विदाई में सीएम योगी रो पड़े। शनिवार को मां की अर्थी को कंधा देते सीएम योगी की फोटो के साथ फेसबुक पोस्ट में लिख एक संस्कृति श्लोक में सीएम योगी का दुख बयां हो रहा है। यह श्लोक है- 'नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥' यानी माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा या गति नहीं है, माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय भी नहीं है। मां के निधन की सूचना पर सीएम योगी शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वह रात भर पार्थिव शरीर के पास ही बैठे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.