रिषिकेष, मार्च 14 -- रामायण रिसर्च काउंसिल उत्तराखंड की बैठक में वक्ताओं ने क्षेत्र की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में सीता सखी के तौर पर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। यह सीता सखी 25 अप्रैल को बिहार के सीतामढ़ी में बनने वाले मां जानकी मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। शनिवार को रायवाला स्थित ड्रीम वेडिंग प्वॉइंट में रामायण रिसर्च काउंसिल उत्तराखंड प्रदेश की बैठक हुई। उत्तराखंड प्रदेश संयोजक और पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सीता सखी के तौर पर महिलाएं संगठन से जुड़ें। उन्होंने कहा कि आगामी 25 अप्रैल को बिहार के सीतामढ़ी पुनौरा धाम में मां जानकी के मंदिर का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम होना है। उत्तराखंड से भी काफी संख्या महिलाएं, पुरुष सीता सखी के तौर पर वहां पधारेंगी। रामायण रिसर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.