मधुबनी, अप्रैल 20 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। मां जानकी नवमी महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में सोमवार को परिसदन में इसके भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जिसमें मुख्य संरक्षक सह बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के नेतृत्व में आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में इस वर्ष महोत्सव को और भव्य और व्यवस्थित तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार महोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं, आकर्षक झांकियां, विधिवत पूजा आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया और सभी जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया।विभिन्न टीमों की मिली जिम्मेवारीकार्यक्रम प्रमुख प्रमोद सिंह, सह प...