पटना, अप्रैल 25 -- पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेशवासियों को जानकी नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मां जानकी के जन्मस्थान के पुनरुत्थान के बिना बिहार का विकास अधूरा है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मां जानकारी हर बिहारी की अस्मिता का प्रतीक हैं। 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली का पुनरुद्धार हुआ। यह हम सभी बिहारवासियों की सामूहिक जिम्मेवारी भी है कि पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बने। उसकी शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मां सीता से जुड़े सभी स्थलों का 'जानकी कॉरिडोर' के रूप में विकास होना चाहिए। यह भी पढ़ें- सीता नवमी पर सुबह से शाम तक कब पूजा करें, जानें मुहूर्त, कथा और महत्व इससे न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन होगा बल्कि समग्र आर्थिक...