संभल, जनवरी 25 -- जिला अस्पताल के एक वार्ड में इन दिनों चार महीने का एक मासूम सबकी आंखों का तारा बना हुआ है। जिसकी दुनिया अब मां की ममता नहीं, बल्कि नर्सों की गोद, डॉक्टरों की निगरानी और अस्पताल की दीवारों तक सिमट कर रह गई है। नाम है अनुराग और यह नाम उसे दिया है जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने। यह मासूम उस समय चर्चा में आया। जब एक नाबालिग मां समाज के डर और हालात के दबाव में उसे जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सिहौरा में खाली प्लाट की झांड़ियों में छोड़कर चली गई। मां चली गई, लेकिन बच्चे की किस्मत ने उसे बेसहारा नहीं छोड़ा। पुलिस द्वारा मासूम को जिला अस्पताल में दे दिया गया। मां के जाने के बाद जिला अस्पताल की नर्सें ही इस मासूम की मां बन गईं। कोई उसे दूध पिलाता है, कोई नहलाता है तो कोई डायपर बदलता है और कोई थपकी देकर सुलाता है। तो कोई उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.