मां चली गई, मासूम को अभी भी अपनों का इंतजार
इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। भरथना क्षेत्र के घमुरिया गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर हुए दर्दनाक हादसे के 72 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जिस मां ने अपनी अंतिम सांस तक अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को सीने से लगाए रखा, वह अब इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसका मासूम बेटा अभी भी घटना से अनजान अस्पताल के बिस्तर पर अपनों को तलाश रहा है। एक जून की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए रेलवे स्टेशनों, आसपास के जिलों और विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास किए, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को आखिरकार मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदाता समूह के सदस्यों ने महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.