गढ़वा, मार्च 16 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार की शाम मां चतुर्भुजी प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी एवं अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में कादल (मोहम्मदगंज) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी नगर ऊंटारी प्रखंड की पतहरिया टीम ने 7 ओवर में दो विकेट खोकर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। मौके पर पंकज ने कहा कि गांवों में युवाओं की छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से खेल की भावना से खेलने और अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.