सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में शनिवार को नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों ने देवी मंदिरों और घरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान माता रानी के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। दर्शन पूजन करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। चहुंओर माता रानी का जयकारा लग रहा था। मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघंटा का दर्शन-पूजन कर भक्त भाव विभोर हो गए। अलसुबह से ही राबर्ट्सगंज नगर में विराजमान मां शीतला, सातो शीतला, दंडइत बाबा मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, आंबेडकर नगर में कड़े शीतला माता, सांई मंदिर के समीप मां दुर्गा, मां काली के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सर्व प्रथम पुजारियों ने मां की पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी का जयकारा लगाते हुए प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.