बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जिलेभर में भक्तिभाव और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। तृतीया तिथि पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और 'जय माता दी' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। झालू रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्रीमहाशक्ति कालिका मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा। वहीं, श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों के अलावा घर-घर में भी पूजा-पाठ और देवी...