गंगापार, मार्च 21 -- वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन तथा पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने चंद्रघंटा स्वरूपा मां शीतला की पूजा अर्चना कर मत्था टेका,इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बारिश होने के बावजूद सुबह से ही रामनगर के मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। दूर-दराज से आयी सैकड़ों महिलाएं भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी मदन लाल पंडा,शीतला पंडा तथा मुकेश पंडा ने बताया कि इस प्राचीन मां शीतला मंदिर में भक्तों की भीड़ तो हमेशा रहती है परंतु नवरात्र के कारण आज भक्तों का आगमन ज्यादा हुआ है। स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा प्रतिदिन मां शीतला प्रांगण में भजन कीर्तन कर जगराता किया जा रहा ह...