फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को शहर के मंदिरों में मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। माता के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां भगवति के जयकारे लगा। जय-माता, जय माता, शेरा वाली माता की जय के जय घोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी देखने को मिली। एक तरफ जहां स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली, वहीं सादी वर्दी में पुलिस भी तैनात रही। शहर में महारानी वैष्णों देवी मंदिर, सिद्धपीठ काली मंदिर, हनुमान मंदिर, सहित 100 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर है। इनमें भोर से ही भारी संख्या में भक्त जुटने लगे। श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। मंदिरों में कोई श्रद्धालु मां के सामने हाथ जोड़ कर प्रार्थना करने में जुटा था तो कोई धूपबत्ती व दीपक जलाकर मां को प्रसन्न करने में लगा...