भदोही, मार्च 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार संग पूजन की। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भोर में ही स्नान कर भक्त मंदिरों में दर्शन करने पहुंच गए थे। धार्मिक स्थल और भवनों में भी निरंतर भजन-कीर्तन संग प्रसाद वितरण का क्रम चल रहा है। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि वासंतिक नवरात्र में तीसरे दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन होता है। मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग अति प्रिय होता है। भक्त पूजन के समय सूर्य की आभा के समान रंग के वस्त्र को धारण करें तो पूजन अत्यधिक फलदाई होता है। मां चंद्रघंटा की साधना से जातक को प्रेतबाधा व किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का कोई प्रभाव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.