मां चंद्रघंटा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के तृतीय दिवस पर शनिवार को घरों- मंदिरों में चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर दूध, खीर और सफेद मिठाइयों का भोग अर्पित किया। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्राकार घंटे की आकृति उनकी दिव्यता का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता है कि उनकी उपासना से साहस, शांति और निडरता की प्राप्ति होती है। शहर के रानीबाग स्थित मां शीतला देवी मंदिर सहित विभिन्न प्राचीन देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां भजन-कीर्तन, आरती और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु मां की चौकी सजाकर जयकारों के बीच दर्शन कर रहे हैं, जिससे पूरे वातावरण में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.