हापुड़, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप यानी मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। भक्तों ने अपने घर के मंदिर में विधिवत रूप से पूजन किया, इसके बाद नगर व देहात के प्रसिद्ध मंदिरों में माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिरों में माता रानी के जयकारें और घंटी-घड़ियाल गूंजते रहे। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा कल्याणकारी और शांतिदायक है। इनकी भक्तिभाव से पूजा अर्चना करने से शांति व समृद्धि प्राप्त होती है। इसलिए भक्तों ने तीसरे दिन यानी गुरूवार को फूल, फल, दूध से बनी मिठाई, चंदन, रोली, पान, सुपारी और नारियल आदि से माता रानी का पूजन किया। उन्होंने दिनभर उपवास रख परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।वहीं नगर के चंडी रोड स्थित मां आद्यशक्ति चंडी मंदिर, बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.