हाजीपुर, मार्च 22 -- सहदेई । सं.सू. चैत नवरात्र शुरू हो गया है और नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के सभी चैती दुर्गा मंदिरों पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां के तीसरे स्वरूप चन्द्रघंटा की आराधना की। चैती नवरात्र को लेकर दुर्गा मंदिरों पर पूजा समितियों के द्वारा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर कलाकार दिनरात पंडाल निर्माण करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा नवरात्र के मौके पर मेला भी लगाने को लेकर बच्चों के मंनोरंजन के लिए झूला, सर्कस के अलावा, चाय नाश्ता, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें भी मंदिर के आस-पास लगनी शुरू हो गई है। चैती दुर्गापूजा और लगे मेला में बेल की अधिक बिक्री होती है। उधर, मां के तीसरे स्वरूप चद्रघंट...