एटा, मार्च 21 -- एटा, । चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विधान पूर्वक पूजा आराधना हुई। शहर के सभी मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ देखते ही बनती रही। भक्त हवन पूजन कर मां को समर्पित मंत्रों का जाप करते हुए भक्ति में लीन बने रहे। दिन के अलावा रात को भी मंदिरों में घंटे, घंटियों एवं शंखनाद के अलावा लाउड स्पीकर में बजने वाले भजन माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बनाते रहे। शनिवार को शहर के काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर माता मंदिर सहित गली-मोहल्लों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर मां का गंगाजल, दूध, पंचामृत के अलावा केसर और केवड़ा के जल से जलाभिषेक किया। महिलाओं और युवतियों ने माता को चुनरी एवं श्रृंगार का सामान भेंट किया। मां की अराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.