छपरा, मार्च 21 -- वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना 3 - चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां अंबिका भवानी माता का मनमोहक श्रृंगार रुप। 4 - चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां अंबिका भवानी मंदिर प्रांगण में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते भक्त। छपरा, हमारे प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और घंटियों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मां चंद्रघंटा की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से उनकी आराधना में लीन हैं। प्रमुख देव...