बरेली, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। घरों में भी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर मां को भोग लगाया और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। त्रीवटी नाथ मंदिर परिसर स्थित मां भवानी मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की शाम को महिलाओं न...