अररिया, मार्च 19 -- सिकटी, एक संवाददाता गुरुवार से चैती नवरात्र की शुरुआत हो गई है। सिकटी प्रखंड के मां चंडी मंदिर बेलबाड़ी में कलश स्थापन के साथ ही पूजा-अर्चना शुरू हुई। मंदिर के पुजारी बलराम ठाकुर और पुरोहित रमेश मिश्र ने बताया कि वर्ष 1982 में इसी स्थान पर सहरसा जिले के घुमंतू साधक श्री ललितेश्वर झा उर्फ लाल बाबा की प्रेरणा से सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया था।ग्रामीण विश्वनाथ मिश्र, पुण्यानंद झा, ताराकांत मिश्र, युगेश्वर झा आदि ने बताया कि सहस्त्र चंडी यज्ञ के बाद इस स्थान पर कुछ वर्ष तक झूलन कराया गया। फिर वर्ष 1987 से हर वर्ष धूमझ्र धाम से चैती नवरात्र में मां की पूजा अर्चना की जाती है। पहले तो फूस का घर था, बाद में टिन का बनाया गया, वर्तमान में ग्रामीणों और अन्य दाताओं के सहयोग से भव्य मंदिर बन गया है। अष्टमी की रात्रि निशा पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.