पिथौरागढ़, मार्च 27 -- थल। नगर के बलतिर पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा जारी है। कथा के सातवें दिन कथावाचक व्यास डॉ. सुमन लता उनियाल ने श्रद्धालुओं को मां चंडिका के नौ अलग-अलग रूपों की कथा सुनाई। साथ ही गंगा के ओर से सरस्वती को दिए गए श्राप की कथा भी सुनाई। उन्होंने कहा देवी भागवत को विज्ञानों का विज्ञान कहा जाता है। इस दौरान कथा सुनने को महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। यहां राम स्वरूप थपलियाल, कपिल उनियाल, सुनील उनियाल, गरीश चंद्र भट्ट, बलवंत सिंह सत्याल, महिराज सिंह भैसोड़ा, गोविंद सिंह भैसोड़ा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...