लखनऊ, अप्रैल 2 -- सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट मां गोमती महाआरती और सनातन समागम का आयोजन किया गया। सात भव्य मंचों से शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच मां गोमती की आरती उतारी गई। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने युवाओं को गोमती बचाव का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया विश्व में युद्ध की शांति व भारत में धन, सुख व समृद्धि के लिए श्री महालक्ष्मी धन प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन महाआरती से पहले किया गया। महाआरती के बाद 251 दीपों से गोमती तट जगमगा उठा। बच्चों और महिलाओं के लिए रामायण, गीता और शरीर विज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.