उन्नाव, मार्च 31 -- फतेहपुर चौरासी। चैत्र नवरात्र की त्रयोदशी तिथि को मां गार्गी देवी की पूजा अर्चना का विशेष महत्व होने से क्षेत्र में जगह जगह देवी मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना के साथ मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नगर स्थित माता शीतला देवी मंदिर में हवन पूजन के साथ विवेक पटेल और नगर चेयरमैन मिथिलेश जायसवाल से विशाल कन्या भोज तथा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह किशुनपुर टंडवा में मां गार्गी देवी मंदिर में पूजन हवन के साथ अनेक लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन व कर्णछेदन संस्कार कराए। दोनों जगहों पर मंगलवार को मेलों के साथ रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। टंडवा गांव में अनुराग मिश्र, धर्मेन्द्र मिश्र, संतोष व जय शंकर आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।फोटो संख्या 9, शीतला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.