मां गायत्री भारतीय संस्कृति के हैं मूल आधार स्तंभ: सुनील शर्मा
खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति के मूल चार आधार स्तंभ हैं। गौ,गंगा, गीता और गायत्री। उन्हीं में एक मां गायत्री जिनके प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलौली के हृदय नगर में बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मां गायत्री तेरी जय हो, युग निर्माण योजना सफल हो, सत् संकल्प पूर्ण हो, नशा नाश का जड़ है भाई इसका अंत बड़ा दुखदाई आदि प्रेरणादाई सद् नारों से अलौली नगर पंचायत गुंजायमान हो गया। कन्या व महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर शोभा यात्रा में भाग लिया। मंच संचालन सह संयोजक त्रिभुवन पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन अलौली संयोजक अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक अरविंद हिमांशु, मुख्य ट्रस्टी डॉ विजयेंद्र विद्यार्थी, गुरुदेव कुमार, दिनेश बिट्टू, लक्ष्मी पोद्दार, शोभा देवी सहित सातों प्रखंड के सैकड़ों गायत्री साधक सक्रिय थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.