मां गायत्री ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की हैं अधिष्ठात्री शक्ति
बदायूं, जून 25 -- बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर मां गायत्री जयंती और ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर लोककल्याण और विश्वशांति की कामना की। वर्ष 1926 से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति और परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत और पूजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ बदायूं के संस्थापक मंडल के सदस्य रहे स्व. बाबू ज्ञानेन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुई अग्निकांड की दुर्घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की आत्मशांति के लिए विशेष आहुतियां समर्पित की गईं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.