सीवान, मार्च 26 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बलिया पंचायत के बलिया गांव के दो दिवसीय मां गढ़देवी राजकीय मेले का उद्घाटन गुरुवार को होगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मां गढ़ देवी मेले का उद्घाटन विधि सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, स्थानीय विधायक हेम नारायण साह सहित जिले के जदयू भाजपा सांसद व विधायक, जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। जिसके बाद मेले की अधिकृत रूप से शुरुआत हो जाएगी। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मिली जानकारी के अनुसार दो दिवसीय मेले के दौरान पारंपरिक गीत नृत्य के साथ चैता का महा मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा। राजकीय मेला में उद्घाटन के बाद पहले दिन रितेश पांडेय, शिल्पी राज, ...