गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी और इसके आसपास के इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेशम देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 मई को अपने घर पर ताला लगाकर धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गई थीं। जब वे वापस लौटीं, तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर से एक लाख रुपये नगद, सोने की चेन, सोने के कुंडल और सोने का टीका चोरी हुआ था। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़िता ने अपनी शिकायत में किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि अपने ही छोटे बेटे विजय और पोतों लक्ष्य व निखिल पर शक जताया। पीड़िता के मुताबिक, ये तीनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोहना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...