वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। होली पर्व पर नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा संग होली खेल गंगा निर्मलीकरण का आह्वान और संकल्प किया। मां गंगा की आरती के बीच केसरिया हर्बल गुलाल गंगा को अर्पण कर घाट पर उपस्थित लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन राजेश शुक्ला ने किया। होली की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दर्शन लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को भी नमामि गंगे की ओर से गंगा रक्षा की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...