मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए कड़ा पुलिस की अनूठी पहल
कौशाम्बी, मई 26 -- मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए कड़ा धाम पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है, जिसकी क्षेत्र भर में सराहना हो रही है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने अपने निजी खर्च से विशेष ऑडियो संदेश तैयार कराया है, जिसे अब कालेश्वर घाट, कुबरी घाट समेत पूरे धाम क्षेत्र में साउंड सिस्टम के माध्यम से सुबह से देर शाम तक प्रसारित किया जाएगा। इस ऑडियो संदेश में महिला और पुरुष कलाकारों की आवाज के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां गंगा के जल को स्वच्छ रखने, घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंगा में कूड़ा-कचरा, डिटर्जेंट, साबुन, तेल और शैंपू का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही घाटों पर कपड़े न धोने और गंदगी न फैलाने की अपील भी की गई है,थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि मां गंगा का पावन जल निर्मल रखना हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.