देहरादून, अप्रैल 19 -- उत्तरकाशी।  अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को मां गंगा के जयकारों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के साक्षी बने सैकड़ों लोगों ने मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी  लगाई। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि रविवार सुबह  सात बजे भैरव घाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर से मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगोत्री मुख्य द्वार से मंदिर तक आर्मी के पाइप बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं एवं रणसिंघे की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के बीच  मां गंगा की डोली यात्रा 9 बजे अपने धाम गंगोत्री पहुंची। जह...