बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। जिले के डीएम व चित्रकूट मंडल के कमिश्नर रहे दिनेश कुमार सिंह ने कहा, भागीरथ घाट पर मां गंगा की महाआरती को और भव्यता दिलाई जायेगी। इसके लिये न केवल कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाई बल्कि जिले के प्रधानों व उनके गांव के लोगों को इससे जोड़ा जायेगा। इसके लिये काम काम शुरू कर दिया। प्रधान संगठन के साथ व्यापारी संगठनों व कछला के लोगों को गंगा आरती में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने को कहा गया है। आरती से पहलेल कछला के भागीरथ घाट पर गंगा महाआरती कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। शाम के समय लखनऊ से चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त व प्रयागराज महाकुंभ हादसे की न्यायिक कमेटी के सदस्य दिनेश कुमार सिंह सीधे कछला स्थित भागीरथ घाट पहुंचे। यहां पर कमेटी के सदस्यों को साथ बैठक ली। कहा, महाआरती को और भव्यता प्रदान की जाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.