अमरोहा, अप्रैल 24 -- हसनपुर। नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में स्थापित मां गंगा की प्रतिमा पर गुरुवार देर शाम श्रीगंगा सेवा समिति की ओर से मां गंगा का श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। मां गंगा से क्षेत्र की कुशलता व शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान श्रीगंगा सेवा समिति के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महामंत्री विशाल देव गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मुनमुन अग्रवाल, काशीनाथ, अनीता अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, अमित गुप्ता, गोविंद शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...