कानपुर, जून 12 -- कानपुर। श्री श्याम बाबा जनसेवा कुटुंब महिला मंडल की सदस्याओं ने शुक्रवार को मैस्कर घाट पर पुरुषोत्तम मास के अवसर पर गंगा चुनरी महोत्सव का आयोजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने माता गंगा को विधि-विधान से सिंदूर, चूड़ियां व सुहाग की अन्य पवित्र सामग्री अर्पण कर पूजन किया। कुटुंब की महिलाओं ने 151 चुनरियां अर्पित कीं और अपने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की। अन्त में मां गंगा की आरती की गई। यहां विनीता सक्सेना, नूतन बंका, अंजू गुप्ता, कान्ती शुक्ला, शालिनी अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अंकिता कानोडिया, मंडल के संरक्षक बीरेंद्र दुबे, समाजसेवी विनय अवस्थी, प्रदीप सक्सेना, श्रीकान्त पाण्डेय, विवेक मिश्रा, सुरेश गुप्ता, काशी जायसवाल, शैल शुक्ला आदि सम्मिलित हुए। यह भी पढ़ें- विश्व शांति के लिए गंगा आरती की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...