उत्तरकाशी, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। उत्तरकाशी में स्थित दो पवित्र धामों गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए। मां गंगा के जयकारों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ठीक 12.15 पर गंगोत्री और ठीक 12.35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से खोले गए। कपाटोद्घाटन के साक्षी बने सैकड़ों लोगों ने मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी आस्था डुबकी लगाई।गंगोत्री धाम के कपाट खुले गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे भैरव घाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर से मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगोत्री मुख्य द्वार से मंदिर तक आर्मी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.