चतरा, दिसम्बर 16 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया अंचल के केंदु गांव में मां कौलेश्वरी माइनिंग कंपनी को जिला खनन विभाग द्वारा लीज दिया गया है। आवंटित भूमि पर उत्खनन कंपनी द्वारा पिछले दो माह से कार्य किया जा रहा है। सोमवार को पत्थर उत्खनन कार्य बंद कराने के लिए आदिवासी एकता मंच चतरा के आवाहन पर आदिवासी समाज का आक्रोश महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरना में शामिल लोगों ने मां कौलेश्वरी माइंस द्वारा उत्खनन किए गए जमीन पर मिट्टी भरने और सरना झंडा गाड़ने लगे। इस कार्य को जमीन मालिक के परिवार और लीज धारकों ने कड़ा विरोध जताया। मौके पर प्रशासन के रहने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मेंसर्स कालेश्वरी माइनिंग के प्रोपराइटर अशोक कुमार यादव ने बताया कि ग्राम केंदु के खाता नंबर 68 के प्लॉट नंबर 422, 410, 424 एवं 428 कूल रखवा 5 एकड़ 47डीसमील सिमरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.