नई दिल्ली, जनवरी 2 -- दिल्ली के रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल से चार दिन के बच्चे के अपहरण के एक मामले में नॉर्थ रोहिणी पुलिस ने नवजात के मां की मामी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के मुताबिक, शिव पुरी, सागरपुर निवासी आरोपी 45 वर्षीय सुमन देवी निवासी एक गृहिणी है, जबकि पति रिक्शा चालक हैं। मोहन गार्डन निवासी 43 वर्षीय पूजा सोनी उर्फ राधा कुक और घरेलू सहायिका है, पति कार क्लीनर का काम करता है। आगे जांच जारी है। यह भी पढ़ें: दिल्ली में SDM के खेत के पीछे मिली अधजली लाश, तसले में पड़े थे 500 के जले नोट और मोबाइल 31 दिसंबर को डॉली कुमार ने थाने में मामले में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनके चार दिन के बेटे का डॉ. बीएसए अस्पताल, रोहिणी से अपहरण हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.