खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता मदर्स डे के मौके पर शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के मानस इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के मौके पर निदेशक अमितेश कुमार ने कहा की 'मां' को शब्दों में बांध पाना असंभव है, वह ममता का वो सागर है। जिसमें भावनाएं हिलोरे लेती रहती हैं। इसलिए तो कहा गया है कि अगर ईश्वर को देखना है तो मां को देख लेना चाहिए। ऐसे व्यक्तित्व पर कोई शायर अपने कलाम न लिखे, यह नहीं हो सकता। कहा कि स्याही खत्म हो गयी "माँ" लिखते-लिखते, उसके प्यार की दास्तान इतनी लंबी थी। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार, शिक्षक विकाश, सर्वेश, शालिनी कुमारी, मनीराम चौधरी, अशोक मंडल, श्रीक्षित प्रियं, राकेश सिन्हा, रूपेश, सतीश, बिक्रम, कुणाल, ज्योति, मोना, सीमा , ऋतु, साक्षी, भारती आदि मौजूद थे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.