रामपुर, मार्च 5 -- मिलक। मां को लेने जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उन्हें लेकर नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई।जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा गुरुवार की शाम नगर के बिलासपुर रोड स्थित सिमरा मोड़ के समीप हुआ। क्षेत्र के गांव खाता चिंतामन निवासी 30 वर्षीय नरेश अपनी मां को लेने के लिए बड़े गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां मौजूद डॉक्टर ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.