मां को लात मारने के विरोध पर बड़े भाई ने सिलेंडर से कूचकर छोटे को मार डाला
लखनऊ, जून 7 -- जानकीपुरम विस्तार इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात में रविवार 24 वर्षीय सिरफिरे अभिषेक ने गैस सिलेंडर से सिर कूचकर छोटे भाई आर्यन (21) की हत्या कर दी। आर्यन का कसूर सिर्फ इतना था कि वृद्ध मां को लात मारने के बाद पिता को पीट रहे अभिषेक से विरोध किया था। इससे नाराज अभिषेक ने आर्यन को दौड़ाकर पकड़ा, धक्का देकर गिराया और सिलेंडर उठाकर उसके ऊपर दे मारा। इतनी दरिंदगी के बाद भी उसका मन न भरा तो उसने खून से लथपथ आर्यन का पैर घसीटता हुआ घर के बाहर लाकर फेंक दिया। परिवारीजन आर्यन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी पर जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद तिवारी, एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे।
जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन निवासी जानकीपुरम विस्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.