मां को मुखाग्नि देने के दस मिनट बाद श्मशान में ही पुत्र की मौत
मधुबनी, मई 15 -- बेनीपट्टी। अरेर दक्षिणी पंचायत में मां को मुखाग्नि देने के कुछ ही मिनटों बाद पुत्र की भी मौत होने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। घटना सिनुआरा गांव की है। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र साहु की 85 वर्षीय मां लोधनी देवी की मौत गुरूवार की रात हो गई थी। शुक्रवार को उसे घर से कुछ दूरी पर रहे खत्ता बांध के निकट अतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। उपेंद्र साहु अपनी मां को मुखाग्नि देकर बगल में बैठा था। करीब दस मिनट के बाद उसकी भी तबियत बिगड़ी और श्मशान में ही दम तोड़ दिया। वे करीब 65 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र साहु काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बाद में परिजनों ने उनका भी अंतिम संस्कार उसी जगह कर दिया। उनके पुत्र सुरेश साहु ने मुखग्नि दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें चार पुत्र हैं। एक साथ परिवार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.