मां को मार 3 दिन लाश के साथ रहा बेटा, बाहर जाकर खाना भी खाया; झारखंड में खौफनाक वारदात
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां काशिदा न्यू कॉलोनी के रोड नंबर-4 में एक बेटे ने गुस्से में आकर मां की बांस से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीन दिनों तक मां के सड़ते हुए शव के साथ उसी घर में रहा और बाहर जाकर खाना खाता रहा। सोमवार रात 10 बजे जब घर से तेज दुर्गंध कॉलोनी में फैली, तब हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल, पुलिस आरोपी बेटे गोवर्धन गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार देर रात कॉलोनी के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ तो पास में रहनेवाली गोवर्धन की शादीशुदा बहन को सूचना दी। बहन के आने पर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच काशिदा मुखिया और ग्रामीणों की उपस्थिति में घर में प्रवेश किया तो एक कमरे में बाहर से कुंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.