गढ़वा, मार्च 2 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के दिपुवां मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर पुत्र ने अपनी मां को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला रामनरेश यादव की पत्नी चुनमुन देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। चुनमुन ने आरोप लगाया कि उसका छोटा पुत्र दिल्ली में रहता है। रविवार को उसका फोन आया था। उसके बाद वह अपने छोटे बेटा से मोबाइल पर बात करने लगी। उसी दौरान उसका बड़ा बेटा जय प्रकाश यादव और उसकी पत्नी सविता देवी ने उसे मोबाइल पर बुराई करने की बात कहते हुए मारपीट करने लगा। उससे वह घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.