अहमदाबाद, मार्च 20 -- गुजरात उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक पिता को निर्देश दिया है कि वह अपने 5 वर्षीय बेटे की कस्टडी अपनी पत्नी को सौंप दे, ताकि बच्चे को वापस कनाडा ले जाया जा सके। अदालत ने पिता द्वारा बच्चे की कस्टडी को अपने पास रखने को गैर कानूनी बताया, क्योंकि वह मां की अनुमति के बिना बच्चे को कनाडा से भारत लाया था। इस मामले में बच्चे की मां ने गुजरात हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी, जिसमें उसने बताया कि कनाडा की अदालत द्वारा बच्चे का कानूनी संरक्षक घोषित किए जाने के बावजूद पिता बच्चे को अवैध रूप से भारत ले आया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल की शादी साल 2018 में टोरंटो में हुई थी, और इसके बाद साल 2020 में कनाडा में उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया था। पैदा होने के बाद से बच्चा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.