बागपत, अप्रैल 9 -- दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मां को नशीला पदार्थ पिलाकर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। फरार होते समय वह घर से लाखों की नगदी व जेवरात भी ले गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि सात अप्रैल की रात उसकी 18 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहका फुसलाकर ले गया। उसकी बेटी घर से तीन लाख अस्सी हजार रूपए तथा सोने चांदी के जेवरात भी निकालकर ले गई। युवती अपनी मां को नशीला पदार्थ देकर गई जिससे उसकी उस समय नींद नहीं खुली। जब सुबह देखा तो बेटी को गायब मिली। घर का सामान देखा, तो यह जानकारी हुई। एसएसआई दोघट गवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है शीघ्र ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.