मेरठ, मार्च 6 -- नौचंदी की एक कॉलोनी निवासी महिला को खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री का ठेकेदार नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां बेटी से जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। बेटी के बताने पर वह नौकरी छोड़कर घर आई तो आरोपी ने बेटी के अश्लील फोटो एआई से तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। आरोपी के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना नौचंदी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने बताया कि अफजलगढ़ निवासी समीर खिलौना फैक्ट्री में ठेकेदार है। वह दिल्ली में काम करता है। उसने खिलौना फैक्ट्री में काम दिलाने व अच्छा वेतन दिलाने का झांसा दिया। वह 14 साल की बेटी संग उसके साथ दिल्ली चली गई। आरोप है समीर ने बेटी के फैक्ट्री में काम करते हुए फोटो खींच लिए। फोटो एआइ से अश्लील बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बेटी ने उसे जानकारी दी तो वह बेटी को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.