मां को था अनहोनी का डर, बड़े बेटे से कहा था कुंडी बंद कर लेना
गोरखपुर, जून 24 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड के बाद परिवार के लोगों के बयान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उन्हें पहले से किसी अनहोनी की आशंका थी। मृतक अमित की मां का कहना है कि छोटे बेटे के व्यवहार और लगातार बढ़ रहे विवादों को देखते हुए उन्हें डर सताने लगा था। उन्होंने बड़े बेटे अमित को कई बार रात में कमरे की कुंडी बंद कर सोने की सलाह भी दी थी, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब मां को इसी बात का सबसे ज्यादा मलाल है। मृतक अमित की मां के अनुसार, करीब 15 दिन पहले परिवार में रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपी नाबालिग बेटे ने गुस्से में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार के लोगों ने उस समय इसे क्षणिक आक्रोश समझकर नजरअंदाज कर दिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.