मां को ढूंढ रही थी 5 साल की बच्ची, 10वीं मंजिल से गिरकर हो गई मौत; दिल्ली में दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली, जून 28 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां इमारत की 10वीं मंजिल से गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बच्ची अपने परिवार के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा विकसित 14 मंजिला आशा किरण अपार्टमेंट में रहती थी। यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार बच्ची शाम को पहले सो गई थी, लेकिन बाद में उसकी नींद खुल गई। उस समय उसके माता-पिता घरेलू कामकाज में व्यस्त थे। पुलिस के मुताबिक मां को अपने पास नहीं पाकर बच्ची कथित तौर पर बालकनी की ओर चली गई और नीचे देखने के लिए रेलिंग पर झुकी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.