रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते मां को जान से मारने की धमकी दे दी। 112 पर मिली इस सूचना पर पुलिस ने धमकी देकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक चाकू बरामद हुआ है। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि रम्पुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति चाकू लेकर अपनी मां को मारने की नीयत से घूम रहा है। सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलर सौरभ गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आनन्द शर्मा नाम का युवक मोर्चरी के पास चाकू लेकर खड़ा है और काफी आक्रामक दिख रहा है। यह भी पढ़ें- सनसनी का विलेन: जीवन की असफलताओं ने गुरप्रीत को बना दिया साइको किलर! पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी आनन्द शर्मा पुत...