गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज।नगर थाने के ब्रह्मस्थान पुरानी बाजार बसडीला गांव में मंगलवार की सुबह गांजा पीने के लिए रुपए नहीं देने पर मां को चाकू मारने वाले बेटे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बेटे समीर आलम से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को नशे की हालत में समीर अपने घर पहुंचा था। इसके बाद अपनी मां से पांच हजार रुपए की मांग करने लगा। रुपए नहीं देने पर उसने मां के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था। बीच-बचाव करने के लिए उसकी बहन सिमरन खातून व दादी कलीमुन नेशा मौके पर पहुंची तो उन्हें भी लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बैतूल में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां की कर दी हत्या; श्मशान से गिरफ्तार मामले में पिता समशाद अली ...