मुरादाबाद, जून 27 -- नागफनी थाना क्षेत्र में मां के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर युवक पर उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना नागफनी के मोहल्ला आगा वाली गली किसरौल निवासी मोहम्मद नईम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर अपने लिए चाय बना रहा था। आरोप लगाया कि उसी समय उसका भाई आगा मोहम्मद नजम मां को गालियां दे रहा था। नईम ने उसे गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया। आरोप है कि जिस समय नईम चाय बना रहा था उसी समय आरोपी भाई मोहम्मद नजम चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोपी ने नईम की गर्दन और चेहरे पर चाकू से वार किए। नईम के अनुसार आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग कर थाने पर पहुंच शिकायत की। एसएचओ नागफनी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की त...