मां को कैंसर, चोट से उबर कर जोरदार वापसी; कौन हैं विनेश फोगाट को पटखनी देने वाली रेसलर मीनाक्षी गोयत
चंडीगढ़, मई 30 -- रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 में क्वालीफाई करने से चूक गई हैं। उन्हें मीनाक्षी गोयत ने सेमीफाइनल में 53 किलोग्राम भार वर्ग में 6-4 से हरा दिया। इस हार के साथ अब विनेश फोगाट बाहर हो गई हैं। इससे पहले विनेश फोगाट ने नीशू को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अपने पहले मैच में विनेश ने ज्योति को 7-1 से हराया था। लेकिन वह मीनाक्षी गोयत को पटखनी नहीं दे सकी। अब मीनाक्षी के खिलाफ हर के बाद वे बाहर हो गई हैं। जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स में विनेश अब हिस्सा ले नहीं पाएंगी।नेशनल ट्रायल्स में अंतिम पंघाल को हराकर चौंकाया था मीनाक्षी गोयत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विनेश को टक्कर दी। मीनाक्षी ने शुरुआत से ही बेहद आक्रामक कुश्ती दिखाई और विनेश को संभलने का मौका नहीं देते हुए अंक बटोरती रही। विनेश ने अनुभव के दम पर वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.